5 मार्च 2017 - 04:38
दो सप्ताह में तीसरे भारतीय को मारी गोली, अमेरिका में भारतीय सुरक्षित नहीं।

अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक सिख को मास्क पहने एक गनमैन ने 'वापस अपने देश जाओ' चीखने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। पिछले कुछ दिनों यूएस में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम का तीसरा मामला है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम का मामला बढ़ता ही जा रहा है। यहां एक सिख को मास्क पहने एक गनमैन ने 'वापस अपने देश जाओ' चीखने के बाद गोली मारकर घायल कर दिया। पिछले कुछ दिनों यूएस में भारतीयों के खिलाफ हेट क्राइम का तीसरा मामला है।
39 वर्षीय सिख के साथ यह वारदात शुक्रवार को उस समय हुई जब वह वॉशिंगटन के केंट स्थित अपने घर के बाहर कार की मरम्मत कर रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मास्क पहने एक आदमी आया और बहस करने लगा। उसने 'वापस अपने देश जाओ' चीखने के बाद हाथ में गोली मार दी।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी 6 फिट लंबा श्वेत नागरिक था और उसने चेहरे के ऊपरी हिस्से पर मास्क पहन रखा था। स्थानीय सिख नेता ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन वह और उसके परिजन काफी डरे हुए हैं।
ग़ौरतलब है इससे पहले अमेरिका के कसांस में भारतीय इंजीनियर की हत्या कर दी गई थी। हत्या करने से पहले शूटर को ‘गेट आउट ऑफ माइ कंट्री’ यानि (मेरे देश से बाहर निकलो) चिल्लाते हुए सुना गया। इसके बाद भारतीय मूल के एक बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या की गई और अब सिख को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।